भोपाल: राजधानी में स्थित वन मुख्यालय के नवीन भवन में बीते कल मानव-हाथी द्वन्द पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि मप्र में इन दिनों हाथी एक चुनौती बने हुये हैं तथा हमें सोचना है कि इन्हें यहां से बाहर खदेड़ा जाये या इनके यहीं प्रदेश के जंगलों में रहवास की उचित व्यवस्था की जाये। यदि रहवास की व्यवस्था की जाती है तो स्थानीय जनसमुदाय को भी हाथियों के साथ कैसे रहा जाये, इसके लिये उन्हें जागरुक एवं प्रशिक्षित करना होगा।

नीम पर कार्यशाला भी हुई :
नवीन वन भवन में नीम वृक्ष पर कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इसमें नीम की महत्ता एवं उससे ग्रामीणों की आय में वृध्दि के संबंध में विचार-विमर्ष किया गया। इसका आयोजन लघु वनोपज संघ ने किया जिसने इससे पहले महुआ पर कार्यशाला का आयोजन किया था।