एमपी ने कोरोना के वैक्सीनेशन को लेकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जी हां एमपी ने देश भर में कोरोना के 1 करोड़ बूस्टर डोज़ लगाए जाने का आंकड़ा पार कर लिया है इसके बाद कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में एमपी देश में 1 करोड़ बूस्टर डोज लगाने का आंकड़ा पार करने वाला 6वां राज्य बन गया है।

कोरोना के बूस्टर डोज एमपी के ग्वालियर-रीवा डिवीजन में सबसे ज्यादा लगाए गए हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे बड़ा उपाय टीकाकरण है, एमपी में  इसके दो डोज पहले ही लगाए जा चुके हैं।

इसके बाद प्रदेश में बूस्टर डोज लगाए जाने की शुरुआत 21 जुलाई से हुई थी जो, कि जो 25 सितंबर तक जारी रहेगा।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण अभियान में रिकॉर्ड बनाने पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

एमपी में हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जा रहा है जिसके तहत ज़्यादा से ज़्यादा एलिजिबल व्यक्ति बूस्टर डोज लगवा रहे हैं।

जिन व्यक्तियों को दोनों डोज लगे हुए छह माह हो चुके हैं, उन्हें बूस्टर डोज लगवाने की पात्रता है। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने सरकारी केंद्रों पर भी कोरोना का बूस्टर डोज लगाए जाने का प्रावधान किया था, जो फ्री लगाया जा रहा है।  बूस्टर डोज सिर्फ 75 दिन ही लगाया जाने वाला है।