MP Weather Update: सर्दी खत्म होने के साथ ही गर्मी का मौसम तेजी से पैर पसार रहा है। मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर दोपहर में तीखी धूप देखने को मिल रही है। प्रदेश में सूर्य की गर्मी तीव्र हो चली है। 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदलेगा और फिर बादल छा जाएंगे। हालाँकि, इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलती नहीं दिख रही है।
शनिवार को प्रदेश के सागर, सतना, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा में धूप खिली रहेगी, जबकि गुना में हल्के बादल छाए रहेंगे। गर्मी के कारण लोग दोपहर में बाहर जाने से बच रहे हैं।
शनिवार दोपहर को राजधानी भोपाल में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 34 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 35 डिग्री सेल्सियस, होशंगाबाद में 33.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 31.2 डिग्री सेल्सियस और साेमवार दोपहर में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है।
मार्च के अंत तक राज्य में गर्मी का असर बढ़ सकता है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। हीट बेव का भी असर रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार होली के बाद गर्मी परेशान करेगी। तापमान बढेगा. अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मार्च के मध्य और अंतिम सप्ताह में पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 16 मार्च को पूर्वी क्षेत्र में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 14 से 20 मार्च तक मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य रहेगा। वहीं, 21 मार्च से 27 मार्च तक राज्य के दक्षिणी हिस्से में तापमान सामान्य और सामान्य से कम रहने का अनुमान है। जबकि उत्तरी भाग में मौसम सामान्य रहेगा।