MP Weather: उत्तरी दिशा की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश का मौसम सर्द बना हुआ है. जिससे इन दिनों प्रदेश में कई जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हर कोई ठंड से बचने के लिए आग़ और हीटर जैसी गरम चीजों का सहारा ले रहा हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को एमपी में न्यूनतम पारा लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया था, जो कि इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. शनिवार को शहडोल जिले के कल्याणपुर में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 4.9 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर जिले के नौगांव 5.5 डिग्री सेल्सियस, रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 6 डिग्री सेल्सियस, सतना में 6.9 डिग्री और ग्वालियर में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं.
वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश में रविवार को भी कोहरे का अलर्ट जारी रखा है. जिसमें दतिया, ग्वालियर और भिंड जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही अनुमान के आधार पर विजिविलिटी 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रहने के आसार हैं.
इसके अलावा रीवा, मऊगंज, सतना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी मध्यम से लेकर हल्के कोहरा छाये रहने की संभावना है. बता दें कि ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर बहुत ज्यादा है.