MP Weather Update: प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें अगले 24 घंटों के मौसम का हाल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को भी मौसम ठंडा है, खासतौर पर सुबह और रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है..!!

मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में धूप खिली हुई है लेकिन दिन और रात के तापमान में गिरावट भी आई है। वहीं दिन में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को भी मौसम ठंडा है। खासतौर पर सुबह और रात में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जिसके बाद पारा फिर से चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा। 31 जनवरी तक दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने का दौर जारी है। पिछले 48 घंटों में उत्तरी हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिसका असर राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के आसपास के राज्यों में महसूस किया जा रहा है। जिसके कारण तापमान में कमी आई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिसके चलते सुबह के समय एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार एक से चार फरवरी तक पूर्वी और दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन संभागों में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी में 4 दिन मौसम बदलेगा।

रविवार के मौसम की बात करें तो शहडोल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 5.4 डिग्री, राजगढ़-नौगांव में 6 डिग्री, उमरिया में 6.4 डिग्री, खजुराहो में 6.8 डिग्री और ग्वालियर में 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गुना में तापमान 7.2 डिग्री, सतना में 7.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 8 डिग्री, मंडला में 8.4 डिग्री, भोपाल में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 8.8 डिग्री, पचमढ़ी में 8.4 डिग्री और सिद्धि में 9.4 डिग्री रहा। उज्जैन में तापमान 11.4 डिग्री और 13.6 डिग्री रहा। इंदौर में डिग्री प्राप्त की। रविवार को दिन में ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन पारा ज्यादा नहीं गिरा। कई शहरों में तो एक से दो डिग्री की ही बढ़ोतरी देखी गई।