MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भी 'मिचॉन्ग' तूफान का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते अगले दो दिनों तक जबलपुर और शहडोल संभाग में आंधी और बारिश का अनुमान है। साथ ही भोपाल में बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात का असर जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों पर पड़ेगा। इसमें जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर शामिल हैं।
पांच दिसंबर को मिचोंग के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकराने की संभावना है। बेहद ताकतवर तूफान के असर से छत्तीसगढ़ के साथ पूर्वी मध्यप्रदेश में भी ऊंचाई पर बादल छाए हुए हैं। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
इधर भोपाल में तापमान 24.9 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को भोपाल में दिन का तापमान 4.9 डिग्री गिरकर 24.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इंदौर में पारा 26.2 डिग्री, जबलपुर में 29.4 डिग्री और उज्जैन में 23.8 डिग्री रहा।