समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बीते 6 दिनों से वेंटीलेटर पर ही हैं। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। अस्पताल शुक्रवार दोपहर में इसके संबंध में हेल्थ बुलेटिन जारी कर सकता है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हुए 6 दिन हो चुके हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के संबंध में गुरुग्राम का मेदांता अस्पताल शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करेगा।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव पिछले 6 दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं। दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। रविवार 2 अक्टूबर को सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि दवाओं का ज्यादा असर नहीं हो रहा है। उन्हें आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं।
एक बार पहले भी उन्हें लो ब्लड प्रेशर और सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका 22 अगस्त से मेदांता में इलाज चल रहा है। इस बीच अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए बड़े नेता आने लगे हैं। सभी सपा समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके लिए प्रार्थना की जा रही है। इस बीच उनके बेटे अखिलेश यादव लगातार उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। सपा नेता व कार्यकर्ता अपने नेता के स्वास्थय का हाल जानने के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।