मशहूर संगीत सम्राट उस्ताद राशिद खान का मंगलवार को निधन हो गया। प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित राशिद खान ने 55 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कोलकाता के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

राशिद खान की हालत बीते दोनों से काफी गंभीर  बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में वेंटिलेशन पर रखा गया था साथ ही वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी थे।

वे हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक का बड़ा नाम थे और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना योगदान दिया।