राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का खिताब जीत लिया है। श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रहीं तो वहीं स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया। नंदिनी की जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया। 

इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया था, जिसमें 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। 

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। नंदिनी पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं।  उन्होंने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और फिलहाल लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। 

पिछले साल सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व किया था, हालांकि वह इस ताज को अपने नाम करने से चूक गईं। अब  नंदिनी गुप्ता से अपेक्षा है कि वे इस खिताब को अपने नाम कर देश का मान बढाएं।