छुट्टियों के दिन कोई भी काम से जुड़े कॉल या मैसेज से परेशान नहीं होना चाहता मगर ऐसा कभी होता नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 ने एक दिलचस्प पॉलिसी बनाई है। कर्मचारियों के लिए यह शानदार है, क्योंकि छुट्टी के दिन उन्हें दफ्तर में काम से जुड़े कोई भी कॉल या मैसेज नहीं किए जाएंगे।
ड्रीम 11 ने ऐलान किया है कि अगर छुट्टी के दिन काम करने के लिए कोई किसी कर्मचारी को परेशान करता है, तो उसपर भारी जुर्माना लगेगा। कर्मचारी अपनी छुट्टी बेहतर तरीके से बिता सकें इसलिए कंपनी ये नई पॉलिसी लेकर आई है।
ड्रीम 11 की 'अनप्लग पॉलिसी' में कहा गया है कि कर्मचारी अपने छुट्टियों को काम से संबंधित ईमेल, संदेश और कॉल के बिना बिता सकेंगे। उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। कर्मचारी एक हफ्ते की छुट्टियों के दौरान पूरी तरह से खुद को अपने काम से अलग रख सकते हैं। कंपनी ने लिंक्डइन पर अपनी इस पॉलिसी का ऐलान किया है। लिंक्डइन पोस्ट में कंपनी ने लिखा- 'ड्रीम 11 में हम वास्तव में 'ड्रीमस्टर' को लॉग ऑफ करते हैं। '