कांग्रेस की केदीय चुनाव समिति गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने वाली है। समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों की माने तो स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठकें पहले हो चुकी हैं। जिसमें 90 सीटों पर प्रत्याशियों नाम तय कर लिए गए हैं। इससे पहले मंगलवार देर रात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई।

चुनाव समिति की बैठक के बाद रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 14 से 15 अक्टूबर के बीच पहली सूची जारी करने पर सहमति बन चुकी है। वहीं, मध्यप्रदेश के भी करीब 100 नाम दो दिन बाद सामने आने के आसार हैं।