टीम इंडिया की T-20 के कप्तान हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या गृहमंत्री अमित शाह से मिले। दोनों भाइयों की देश के गृहमंत्री से यह मुलाकात खासी चर्चाओं मे आ चुकी है।
मुलाकात के बाद हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर लिखा कि-अपने साथ अमूल्य समय बिताने के लिए हमें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी। आपसे मिलना, सम्मान और सौभाग्य की बात है।
हार्दिक की पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-भाजपा से जुड़ने वाले हो क्या जडेजा के जैसे, HM तो यही करवाते सबसे। उम्मीद है देश का सोचोगे ना के राजनीति का। वहां एक यूजर ने लिखा- अब हार्दिक को कप्तानी से कोई नहीं हटा सकता।
बता दें कि हार्दिक पांड्या आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं। हार्दिक की टीम ने आईपीएल के बीते संस्करण में पहली बार भाग लिया था और पहली बार में ही खिताबी जीत हासिल की थी। हार्दिक और क्रुणाल मूल रूप से गुजरात के ही हैं।