राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा चर्चा अब उनकी टी-शर्ट की हो रही है। अब, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की टी शर्ट की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें राहुल गांधी की टी-शर्ट के अंदर मौजूद बॉडी थर्मल को दिखाया जा रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में राहुल गांधी को अपनी टी-शर्ट के ऊपरी बटन को भले ही बंद किए हुए दिखाया गया है, उसके भीतर से ऊपर से झांकती हुई बॉडी थर्मल भी साफ देखी जा सकती है। तस्वीरें वायरल होने के बाद अब राहुल गांधी को जमकर ट्रोल किया जाने लगा है।
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर अब ये कहा जाने लगा है, कि राहुल गांधी सिर्फ टी-शर्ट पहनकर घूमने का दिखावा कर रहे हैं। अंदर की बात तो कुछ और ही है।
हाल ही में राहुल गांधी ने गांधी ने बुधवार को बागपत-शामली सीमा पर बड़ौत में एक 'नुक्कड़ सभा' को संबोधित करते हुए कहा था, "मैं भारत जोड़ो यात्रा में टी-शर्ट पहनकर चलता हूं। यात्रा में गरीब किसानों और मजदूरों के कई बच्चे फटे कपड़े पहनकर मेरे साथ चलते हैं।" लेकिन मीडिया यह नहीं पूछता कि सर्दी के मौसम में गरीब किसानों और मजदूरों के बच्चे बिना स्वेटर और जैकेट के क्यों घूम रहे हैं।'
अब इन तस्वीरों में कितनी सच्चाई है ये तो केवल राहुल ही बता सकते हैं। लेकिन यूपी की कड़ाके की सर्दी में राहुल का केवल एक टीशर्ट पहनकर घूमना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है।