बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी समय से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में है। नवाजुद्दीन की अपनी अलग पत्नी आलिया के साथ अनबन चल रही है। दोनों के बीच की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई है। इन सबके बीच उनके बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि अब नवाज़ के दोनों बच्चे पढ़ाई के लिए वापस युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। यह फैसला बॉम्बे हाईकोर्ट के जजों के दखल के बाद आया है।

नवाज के बच्चे अपनी मां आलिया सिद्दीकी के साथ जज के चैंबर में मौजूद थे।बेंच ने पहले दोनों पक्षों को अलग-अलग सुना और फिर फैसला किया कि बच्चों को पढ़ाई के लिए दुबई वापस भेज दिया जाए। अदालत अब नवाज और उनकी पूर्व पत्नी के पारिवारिक विवाद मामले की सुनवाई जून में फिर से करेगी।


नवाज ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है

 

बता दें कि पीठ अभिनेता द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अपनी याचिका में, सिद्दीकी ने दावा किया कि संयुक्त अरब अमीरात में उनके बच्चों के स्कूल ने उन्हें सूचित किया था कि वे स्कूल नहीं जा रहे हैं। नवाज ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपने बच्चों के ठिकाने के बारे में नहीं पता है।

इस बीच, आलिया सिद्दीकी ने दावा किया कि नवाज ने सुलह के लिए उनसे संपर्क किया था। हालांकि उन्होंने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि 'तलाक जरूर होगा' और दावा किया कि नवाज पहले ही अपने बच्चों की कस्टडी के लिए आवेदन कर चुके हैं।