नयनतारा-विग्नेश शिवन की शादी की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। हाल ही में, इस बात का पता चला था और अब, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने नवविवाहित सेलिब्रिटी जोड़े की कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की हैं। जी हां चौंकिए मत क्योंकि ये बात सौ फीसदी सच है।
.png)
कॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन के प्री-वेडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिसकी झलक नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर जारी की है। कुछ वक्त पहले ही सामने आए प्री-वेडिंग फोटोशूट में सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश बेहद रोमांटिक पोज़ देते नजर आ रहे हैं। इस फोटोशूट को नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
.png)
इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इस स्टार कपल की वेडिंग एलबम भी जल्दी ही ओटीटी पर रिलीज होगी। नयनतारा और विग्नेश शिवन का ये फोटोशूट उनके प्यार की कहानी बयां करता दिख रहा है।
नयनतारा और विग्नेश ने समंदर किनारे एक बेहद प्यारा फटोशूट करवाया है, जिसमें कपल बहुत ही रोमांटिक सेंस में दिखाई दे रहा है। तमिल सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश एक-दूसरे की आंखों में गुम दिखाई दे रहे हैं, तस्वीरों में दोनों पूरी तरह से एक-दूसरे के प्यार में डूबे नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीरें इनके प्यार की गवाही दे रही हैं।
.png)
नयनतारा-विग्नेश शिवन की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री के ड्रीमी फोटोशूट को देखकर ही पता चल जाता है, कि नयनतारा और विग्नेश शिवन एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। यह एक ड्रीमी फोटोशूट है क्योंकि दो लवबर्ड एक-दूसरे की बांहों में हैं, जैसे कि किसी फिल्म में हीरो-हीरोइन। वे खुद अपनी लाइफ के हीरो-हीरोइन हैं।
क्रीम कलर की साड़ी में नयनतारा विग्नेश के साथ बड़े ही रोमांटिक मूड में नज़र आईं। नयनतारा और विग्नेश शिवन की ये तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि दोनों सितारे एक दूसरे के प्यार में बेपनाह डूबे हुए हैं। लवबर्ड्स नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी जितनी ग्रेंड थी, प्री-वेडिंग शूट उतना ही सादा लगता है। तस्वीरों के लिए पोज देते हुए वे हल्के गुलाबी रंग में डुएट्स की तरह दिखाई दे रहे हैं।
नयनतारा-विग्नेश शिवन की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री की पिक्चर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे हवा में रोमांस बह रहा हो। जरा सोचिए, जब तस्वीरें इतनी प्यारी हैं, तो डॉक्यूमेंट्री कितनी खूबसूरत होगी? कुछ भी हो नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सभी खासे उत्साहित हैं।
.png)
नयनतारा-विग्नेश शिवन की वेडिंग डॉक्यूमेंट्री से शाहरुख खान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि नेटफ्लिक्स इस सौदे से पीछे हट गए थे और विग्नेश शिवन को 25 करोड़ रुपये के नोटिस के साथ शादी से अनदेखी तस्वीरें जारी की थीं खैर, शाहरुख खान का शादी में नवविवाहितों से मुलाकात का एक कोलाज भी सामने आया है।