साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गए। नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। दोनों ने महाबलीपुरम के एक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। साउथ इंडियन रीति रिवाज से दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा।
विग्नेश शिवन ने अपने ट्विटर पर शादी के बाद पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में विग्नेश बेहद भावुक होकर नयनतारा के माथे पर किस करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने लिखा,'10 के पैमाने पर…वह नयन और मैं एक हैं। भगवान की कृपा से और पैरंट्स व दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने नयनतारा से शादी कर ली है।'
Happy married life you two!
— Raashii Khanna (@RaashiiKhanna_) June 9, 2022
Wish you the best! Lots of love ♥️♥️ @VigneshShivN #nayanthara mam 🤗 https://t.co/Y3s2B4ty6f
गौरतलब है कि पिछले नयनतारा और विग्नेश काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शादी से पहले विग्नेश शिवन ने सोशल मीडिया पर नयनतारा को दुल्हन बने देखने के लिए अपनी उत्सुकता बताते हुए एक प्यार भरा खत भी लिखा था। यह खत भी वायरल हो रहा है।
नयनतारा ने शादी के मौके पर रेड आउटफिट पहना। वहीं विग्नेश ने व्हाइट कलर का कुर्ता-धोती पहन रखा था। वो पूरी तरह पारम्परिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा में नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर साउथ इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी कपल को बधाई दे रहे हैं।