नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने शादी कर ली है। इसकी सूचना खुद मसाबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके दी है। मसाबा लंबे समय से बॉलीवुड एक्टर सत्यदीप मिश्रा को डेट कर रही थीं। अब मसाबा ने इस बात की घोषणा की है कि वह आज सुबह एक निजी समारोह में सत्यदीप के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मसाबा और सत्यदीप की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

मसाबा गुप्ता फेमस नेटफ्लिक्स सीरीज 'मसाबा मसाबा' में नजर आई थीं। सत्यदीप ने शो में उनके पति का किरदार निभाया था। दोनों शो के सेट पर मिले और बाद में प्यार हो गया। अब मसाबा और सत्यदीप की शादी हो चुकी है। खास बात ये है, कि दोनों की उम्र में 18 साल का फासला है।

मसाबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है..

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने आज सुबह अपने शांति के सागर से शादी की। हमारे आने वाले कई जीवन में प्यार, शांति, स्थिरता के नाम पर... और मुझे कैप्शन लिखने देने के लिए धन्यवाद। यह बहुत मजेदार होने जा रहा है।

फोटो में दोनों को पिंक आउटफिट में देखा जा सकता है। मसाबा गुप्ता एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने ब्रांड हाउस ऑफ मसाबा के नए ब्राइडल कलेक्शन की ड्रेसेस पहनी थीं। सत्यदीप मिश्रा स्नो पिंक सिल्क शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जबकि मसाबा गुप्ता ने शादी के लिए स्नो पिंक लहंगा चुना। उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी थी।

मसाबा गुप्ता की शादी सत्यदीप मिश्रा से पहले मधु मंटेना से हुई थी। मधु बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर हैं। दोनों ने 2015 में शादी की थी। हालांकि चार साल बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं सत्यदीप मिश्रा की भी ये दूसरी शादी है। मसाबा गुप्ता से पहले उनकी शादी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी से हुई थी। शादी 2009 में हुई और 2013 में खत्म हुई। सत्यदीप 'नो वन किल्ड जेसिका', 'बॉम्बे वेलवेट', 'चिल्लर पार्टी', 'फोबिया' और 'विक्रम वेधा' फिल्मों में नजर आए थे।