भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग के बैतूल में पदस्थ कार्यपालन यंत्री अशोक डेहरिया की जांच होगी। उस पर आरोप है कि वह टाईम लिमिट बैठकों में नियमित रुप से अनुपस्थित रहते हैं तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लगातार लापरवाही करते हैं एवं निर्देशों की अवहेलना करते हैं।
जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता शिशिर कुशवाहा ने अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मंडल नर्मदापुरम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है तथा कार्यपालन यंत्री के खिलाफ मिली शिकायतों की तथ्यात्मक जांच कर जांच प्रतिवेदन एक माह में सौंपने के निर्देश दिये हैं।