Neha Kakkar Nagin Dance: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने अंदाज और बोल्डनेस के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं. नेहा अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही शेयर हुआ नेहा का एक वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
पहले आप भी यह वीडियो देखिये-
इस वीडियो में नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह जमीन पर लोट-लोटकर नागिन डांस करते दिख रहे हैं. नेहा अपने पति रोहनप्रीत के संग नागिन स्टेप्स करती नज़र आ रही हैं.
कड़ी मेहनत से नेहा ने मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर स्टार बनने तक का सफ़र तय किया. अब एक बार फ़िर नेहा का ये अंदाज दिल छू लेना वाला है. नेहा सिंगर ही नहीं, बल्कि अच्छी डांसर भी हैं. अब नेहा का यह वीडियो जमकर वायरल हैं.