बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने हमेशा अच्छे कंटेंट  वाली फिल्में और प्रोजेक्ट किए हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में राधिका अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें कई बार अपने रोल से हाथ धोना पड़ा क्योंकि उनकी जगह किसी युवा एक्ट्रेस को तरजीह दी गई। इस बयान पर सफाई देते हुए राधिका आप्टे ने एक बार फिर कहा कि बॉलीवुड में एज एक बड़ा फैक्टर है। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी कोई कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं कराई है।

एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने कहा कि वह कभी भी जवान दिखने के लिए सर्जरी के झांसे में नहीं आईं। उन्होंने यह भी कहा कि अब उद्योग में पुरुषों और महिलाओं के लिए चीजें बेहतर हो रही हैं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कभी उनके लुक्स या युवा सुंदर अभिनेत्री होने के कारण अस्वीकार किया गया है, उन्होंने एक चैट शो पर कहा कि बॉलीवुड में उम्र एक ज़रूरी फैक्टर है। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई इंकार नहीं है कि लोग बड़ी व्यावसायिक फिल्मों में युवा अभिनेत्रियों को लेना चाहते हैं। "वे दिन गए जब आपको कहा जाता था 'हाँ, आपके पास xyz नहीं है' और हमें xyz की आवश्यकता है। आप देख सकते हैं कि लोग कितनी सर्जरीज से गुजरते हैं। हम एक छवि का पीछा करते हैं," वो कहती हैं। और भारत ही नहीं पूरी दुनिया में बहुत सी महिलाएं इसके खिलाफ लड़ रही हैं।

मनोरंजन उद्योग में मौजूदा स्थिति के बारे में बोलते हुए, राधिका ने कहा कि समय के साथ चीजें बेहतर हो रही हैं क्योंकि ब्रांड सभी उम्र और आकार के पुरुषों और महिलाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब मैं इस चीज से काफी जूझती थी। मैं उन लोगों को भी जानती हूं जो इन चीजों से गुजर रहे हैं। सब कुछ आप पर निर्भर करता है, लोग आप पर दबाव डालते हैं और फिर आप अपने साथ कुछ न कुछ करते हैं।

काम के मोर्चे पर, राधिका ने हाल ही में राजकुमार राव और हुमा कुरैशी के साथ 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। इस फिल्म में राधिका एसीपी की भूमिका निभा में हैं। इससे पहले वह सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर 'विक्रम वेधा' में भी नजर आई थीं। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था।