भोपाल : राज्य सरकार ने प्रदेश के सतना एवं सिंगरौली नगर का नया मास्टर प्लान यानि विकास योजना 2035 स्वीकृत कर लिया है। यह स्वीकृति टीएनसीपी एक्ट के तहत दी गई है। इन दोनों नये मास्टर प्लान का क्रियान्वयन उस तिथि से होगा जिसे राज्य सरकार राजपत्र में प्रकाशित करेगी।
इधर राज्य सरकार ने सिवनी नगर के भी नये मास्टर प्लान यानि विकास योजना 2035 का प्रारुप जारी किया है जिस पर आम लोगों से 30 दिनों के अंदर दावे एवं आपत्तियां मांगी गई हैं।