दिल्ली में हुए हादसे में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक नई बात सामने आई है, पता चला है, कि पीड़िता उस रात अकेली नहीं थी उसकी सहेली भी उसके साथ थी। हादसे के बाद मृतका के साथ स्कूटी पर बैठी दूसरी युवती मौके से भाग निकली थी। उसे मामूली चोटें भी आई हैं। कहा जा रहा है, कि पुलिस आज उसका बयान दर्ज कर सकती है।

पुलिस ने यह बात रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद कही है। इसमें मृतका अपनी दोस्त से बातचीत करती नज़र आ रही है। इसके बाद दोनों स्कूटी पर सवार होकर निकल जाते हैं। 

इस बीच एक होटल कर्मचारी ने बताया कि पीड़िता के साथ उसका दोस्त भी था। दोनों ने अपने डॉक्यूमेंट्स देकर कमरा बुक कराया था। कुछ लड़के भी वहां आए, उन्होंने अलग कमरा बुक कर लिया। इसके बाद वह लड़कियों के रूम में गए और वहां करीब 5 मिनट तक रुके।

होटल स्टाफ ने बताया कि कमरे से मारपीट की आवाज आ रही थी और वे आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। हमारे मैनेजर ने सबसे कहा कि लड़ाई मत करो। इसके बाद दोनों लड़कियों ने मारपीट करना छोड़ दिया। होटल के बाहर भी दोनों लड़कियां काफी देर तक पस में झगड़ती रहीं, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। यह फुटेज कल शाम को ही पुलिस को दी गई है।

घटना 31 दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे कंझावला इलाके में हुई। कार सवार पांच युवकों ने 20 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर फरार हो गए। युवती कार के नीचे फंस गई थी। पुलिस के मुताबिक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि पता चल सके कि ये नशे में थे या नहीं। मृतका का अंतिम संस्कार मंगलवार को हो सकता है।