अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस 16 सितंबर को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों निक अपनी लेडी लव प्रियंका चोपड़ा के साथ लंदन में हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। कहा जा रहा है कि निक इस बार लंदन में ही अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस कपल की लव स्टोरी का बात करें तो दोनों की मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों साल 2017 न्यूयॉर्क में हुए ‘मेट गाला फंक्शन में साथ पहुंचे थे।
प्रियंका और निक ने इंगेजमेंट के 5 महीने बाद ही दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद पीसी अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा से शादी होने के बाद निक जोनस इंडिया के दामाद बन चुके हैं। कहने को निक जोनस विदेशी लेकिन देसी गर्ल से शादी के बाद विदेशी निक भी देसी रंग में पूरी तरह रंग चुके हैं।जिसकी झलक पीसी कई बार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।
फिर चाहे वो दिवाली का जश्न हो या गृह प्रवेश पूजा हो। निक हर त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। भारत में निक जोनस ने जमकर होली ३ थी। वहीं अब ये कपल हर 8 साल होली अमेरिका में ॐ सेलिब्रेट करता है। इस 7 फोटो में प्रियंका चोपड़ा पति निक और ससुराल वालों के साथ होली के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।