एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपने खूबसूरत लुक्स और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उनके डांसिंग अंदाज के लाखों लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते।
हाल ही में नोरा ने मॉरीशस से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इसमें वह अकेली नहीं हैं। इस फोटो में उनके साथ एक मिस्ट्री मैन था। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस अपनी दिलकश अदाओं से फैंस की धड़कनें बढ़ा रही हैं। ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न नोरा ने हर तरह की ड्रेस में धमाल मचा रखा है।
नोरा का बोल्ड पोज-

नोरा ने ब्लैक स्विम टॉप और ब्लू डेनिम में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। धूप का चश्मा पहने नोरा फोटो में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। गोल्डन हुप्स और लो हेयर बन के साथ लुक को पूरा किया गया है। हाल ही में नोरा ने बीच डांस का एक वीडियो शेयर किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब इन तस्वीरों के जरिए नोरा एक बार फिर सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं।
तस्वीरों में नोरा के साथ कौन है?

इन तस्वीरों में नोरा के साथ पोज देने वाला शख्स फोटोग्राफर अनूप सर्वे है, जो धूप का चश्मा और बिना बटन वाली शर्ट पहने हुए एक सिजलिंग पोज देता नजर आ रहा है।