"झलक दिखला जा" के नए सीजन में नौर फतेही जज के तौर पर दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार डांस के मशहूर टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा में नोरा फतेही भी माधुरी दीक्षित और करण जौहर के साथ जज की कुर्सी पर बैठी नजर आएंगी।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नोरा जज के तौर पर नजर आएंगी। लेकिन खास बात यह है कि नोरा इस शो में पहले कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस इससे पहले भी कई डांस शोज को जज कर चुकी हैं। अभी हाल ही में नोरा नीतू कपूर के साथ डांस दीवाने शो की जज के रूप में नज़र आईं थीं।
'झलक दिखला जा' का ये 10वां सीजन होगा। माधुरी भी इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। माधुरी का कहना है कि "झलक दिखला जा" सभी मशहूर हस्तियों के लिए अपने प्रशंसकों से जुड़ने और उनके अनदेखे डांस फॉर्म को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच है। मैंने इस शो में कई गैर-नर्तकियों को महान नर्तक बनते देखा है।
माधुरी ने आगे, "पिछले चार सीजन को जज करने के बाद, यह शो मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह रखता है। हालांकि इस बार करण जौहर और नोरा फतेही के साथ शो और दिलचस्प होने वाला है।
नोरा शो की जज बनकर काफी खुश हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी जिंदगी बदल रही है क्योंकि मैं एक पूर्व कंटेस्टेंट हूं और अब मैं इस शो में जज की भूमिका निभाने जा रही हूं। मैं बहुत उत्साहित हूँ।
खास बात ये है, कि नोरा खुद भी एक बहुत अच्छी डांसर हैं, कई डांस नंबर्स में नोरा अपने डांस का जलवा बिखेर चुकी हैं। नोरा के इस शो पर आने से निश्चित ही शो को और भी हाइप मिलने की संभावना है।