तेलंगाना में टीआरएस विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले की जांच कर रही तेलंगाना पुलिस ने भाजपा के शीर्ष नेता व पार्टी महासचिव बीएल संतोष को समन भेजा है। एसआईटी ने उन्हें 21 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो एसआईटी उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है।
समन जारी होने के बाद भाजपा नेता बीएल संतोष भी अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की तैयारी में हैं। इस मामले में तेलंगाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक चार राज्यों की सात लोकेशन पर पुलिस पहुंच चुकी है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।