पठान का स्मोकी ट्रेलर हर जगह छाया हुआ है। फ़िल्म का गाना बेशरम रंग जहाँ विवाद में है वहीं इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण के बेशरम रंग गाने में को उर्वशी रौतेला का भी स्टनिंग अंदाज सामने आया है। लाल साड़ी में उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
वीडियो के पोस्ट होते ही कई लोगों ने इसे लाइक और रिएक्शन दिए हैं। यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद इसे क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ भी जोड़ दिया। कुछ ने कहा कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे, भाभी। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऋषभ पंत का भयानक एक्सीडेंट हुआ था। वह फिलहाल मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
उर्वशी रौतेला के वीडियो की बात करें तो वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का गाना बेशरम रंग गीत बैकग्राउंड में यूज़ किया है। कैप्शन में लिखा है- हमें तो लूट लिया मिल के इश्क वालों ने। अब इस कैप्शन को पढ़कर लोगों ने तुरंत ऋषभ पंत का नाम भी बीच में उठाना शुरु कर दिया है।
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वोल्टेयर वीरैया के प्रमोशन में बिजी हैं। उर्वशी रौतेला के कमेंट बॉक्स में ऋषभ पंत का नाम भरा हुआ मिला। एक ने कहा कि ऋषभ पंत को चोट लगी है तो उर्वशी के दिल को भी चोट लगी है। वहीं एक ने उर्वशी को भाभी कह डाला। आपको बता दें कि जिस दिन ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ उस दिन एक्ट्रेस ने बिना उनका नाम लिए एक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि वे प्रार्थना करती है, कि वह जल्दी ठीक हो जाएं।
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला काफी समय से चर्चा में थे। एक बार उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया था जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जहां कुछ लोग दोनों के अफेयर के कयास लगा रहे थे वहीं दूसरी तरफ विवाद खड़ा हो गया। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक बार आरपी उनसे मिलने आए तो उन्होंने घंटों इंतजार किया। इस बयान के बाद क्रिकेटर ने एक्ट्रेस से फ्री में पॉपुलैरिटी हासिल करने की बात कही थी।