अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM की सुरक्षा और कारर्केड सहित व्यवस्थाओं की कमान महिलाओं के हाथ


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास, वहीं सीएम का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं..!!

विश्वभर में 8 मार्च 20225 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रदेश की महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं को सम्मान देने के इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और कारर्केड सहित समस्त व्यवस्थाओं की कमान महिलाएं संभाल रही हैं।

Image

सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है, वहीं  सीएम यादव का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है। ओएसडी का दायित्व अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा श्रोत्रिय निभा रही हैं और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है । 

Image

आपको बता दें, कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 तारीख से पहले लाड़ली बहना योजना की मार्च की किस्त लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

Image

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्यारी बहनों को खुशियों की सौगात मिल रही है। 'मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना' के तहत सम्मान और स्वाभिमान की 22वीं किस्त 8 मार्च को खातों में आ रही है।