MP News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शपथ लेते ही ताबड़तोड़ एक्शन लेने शुरू कर दिए है. मोहन यादव ने अपने पहले ही आदेश में लाउडस्पीकर और खुले में मांस की बिक्री पर बैन लगा दिया. इस आदेश के बाद जिलों में प्रशासन ने भी कार्रवाई शुरू कर दिया है. अब तक उज्जैन समेत कई जिलों में एक्शन भी शुरू हो गया है.

वहीं, दूसरी तरफ इस आदेश पर राजनीतिक गलियारों में सियासत भी तेज़ हो गई हैं. पूर्व सीएम कमलनाथ से लेकर BSP सुप्रीमो मायावती ने भी मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा है. पहले बता पीसीसी चीफ़ कमलनाथ की करते हैं. उन्होंने इस आदेश पर कहा कि ये लोग विवाद करने के लिए सिर्फ बहाना ढूंढते रहते हैं.

हालांकि, मायावती ने तो इससे आगे निकलकर सोशल मीडिया अकाउंट (X) ट्विटर पर लिखा, मध्य प्रदेश की नई बनी भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों व अन्य गरीब मेहनतकशों को रोटी-रोजी उपलब्ध कराने का जरूरी फैसला करने के बजाय, रोजगार के अभाव में मछली, अंडा, मीट आदि का खुले में स्वरोजगार करने वालों पर दमन शुरू कर देना कितना उचित? इस विवादित फैसले पर पुनर्विचार जरूरी है.

@Mayawati 

उन्होंने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि सभी सरकारों से महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि को दूर करने पर ही पूरी तन्मयता से काम करने की जरूरत है. फिर भी इन वस्तुओं के खुले में व्यापार करने पर इतनी ज्यादा आपत्ति है तो उन्हें उजाड़ने से पहले दुकान अलॉट करने की व्यवस्था सरकार क्यों नहीं करती?

फ़िलहाल, अलग-अलग सियासी दलों के नेताओं द्वारा उठाये जा रहें इन सवालों पर सीएम मोहन यादव की तरफ से कोई जवाब या पलटवार सामने नहीं आया हैं.