साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में सामंथा को एक गंभीर बीमारी होने की खबरें सामने आई थीं, जिसको लेकर सामंथा ख़बरों का हिस्सा बनी हुई थीं। बाद में सामंथा की टीम ने इन खबरों का खंडन किया था। सामंथा को लेकर मीडिया में फिर से चर्चा शुरु हो गई है। दरअसल ये कहा जा रहा है, कि अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने को तैयार हैं।
वहीं सामंथा ने लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। इतना ही नहीं सामंथा पब्लिकली भी विजीवल नहीं होती हैं। ऐसे में अब सामंथा से जुड़ी एक और खबर ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। सूत्रों से पता चला है, कि सामंथा जल्द ही दुबारा अपना घर बसाने की तैयारी कर रही हैं।
खबरें कुछ ऐसी आई हैं, कि एक्ट्रेस अपना पास्ट भुलाकर अब लाइफ में आगे बढ़ना चाहती हैं। उनके इस मुश्किल समय में उनका एक करीबी उनकी मदद कर रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो उनके गुरु, सद्गुरु जगदीश वासुदेव ने उन्हें आगे बढ़ने और दूसरी शादी करने की सलाह दी है। यही नहीं सामंथा ने उनकी सलाह पर अमल करना भी शुरु कर दिया है। अपने अतीत को भुलाने के लिए सदगुरु लगातार समंथा को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
हाल ही में आई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस को कोई 'दुर्लभ बीमारी' हो गई है और वे विदेश में अपनी इस बीमारी का इलाज करवाने गई हैं। यही नहीं, ख़बरें ये भी थीं, कि अपनी तबीयत की वजह से सामंथा ने फिल्म खुशी के अगले शेड्यूल की शूटिंग को भी पोस्टपोन कर दिया। हालांकि, बाद में अब इन सब खबरों का खंडन करते हुए सामंथा की टीम ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया था।