ट्रेनों में वेटिंग और नो रूम से यात्री त्रस्त हो गए हैं। यह नौबत रेलवे द्वारा ट्रेनों को थोकबंद निरस्त करने के कारण बनी है। भोपाल,रानी कमलापति,इटारसी और बीना, किसी भी स्टेशन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। यहां तक कि कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग के टिकट भी मिलने बंद हो गए हैं। खासकर मप्र से नागपुर, बिलासपुर, रायपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है। रेलवे ने इन्हीं रेलमार्गों की ओर जाने वाली ट्रेनों को निरस्त किया है।
रेलवे ट्रैकों में सुधार का हवाला देकर ट्रेनों को निरस्त किया है। भोपाल सहित मंडल के बीना, इटारसी समेत अन्य स्टेशनों से होकर बिलासपुर, रायपुर व नागपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को नागपुर रेल मंडल ने ट्रैक ट्रैक सुधार कार्यों व पटरी जो?ने के कामों के चलते निरस्त किया है। ये काम राजनांदगांव से कालमना के बीच किए जा रहे हैं। निरस्त की गई ट्रेनों में कोरबा-अमृतसर छत्तीसग? । एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल है। ये ट्रेनें आठ सितंबर तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त की गई हैं।