भोपाल : राज्य सरकार ने भोपाल की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीमती रश्मि बघेल को प्रतिनियुक्ति पर सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत प्रशासन अकादमी भोपाल में ओएसडी नियुक्त किया है।
श्रीमती बघेल मूलत: भारतीय रेल्वे में इण्डियन रेल्वे ट्राफिक सर्विस की एक ग्रुप की अधिकारी हैं। उनकी सेवायें रेल्वे से मप्र सरकार में ली गई हैं। वे प्रतिनियुक्ति पर भोपाल में विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पदस्थ थीं।