शाहरुख खान की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस ने दो दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। तमाम विवादों के बाद रिलीज हुई ‘पठान’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिर पर धुंधाधार कमाई के बाद दूसरे दिन भी शानदार कलेक्शन कर बॉयकॉट मुहिम की बोलती बंद कर दी है।
पठान’ ने पहले ही दिन इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शाहरुख खान की फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 55 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि अन्य भाषाओं में 2 करोड़ की कमाई की।
वहीं दूसरे दिन फिल्म को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने का पूरा फायदा पहुंचा और फिल्म ने पहले दिन से भी ज्यादा का कलेक्शन किया। ‘पठान’ ने गुरुवार यानी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 रुपये की कमाई की।
इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा दो ही दिनों में 100 करोड़ के पार यानी फिल्म का कुल कलेक्शन 122 करोड़ पहुंच गया है। कयास लगाए जा रहे है कि फिल्म वीकेंड में कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। वैसे 2 दिन की कमाई के मामले में ‘पठान’ ने ‘केजीएफ 2’ और ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ दिया है।