बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जैकलीन को आखिरकार 200 करोड़ के फ्रॉड मामले में बरी कर दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस की जमानत पर फैसला 11 नवंबर को होना था। लेकिन कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अभिनेत्री की अंतरिम जमानत 10 नवंबर को समाप्त हो गई। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जैकलीन को दो लाख के निजी मुचलके यानी कि ज़मानत पर बरी कर दिया है।
सुकेश चंद्रशेखर के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी जैकलीन को जमानत मिल गई है। एक्ट्रेस पहले अंतरिम जमानत पर थीं। इसके बाद उन्होंने नियमित जमानत के लिए आवेदन किया था। 11 नवंबर को हुई सुनवाई में ED ने जैकलीन की ज़मानत का विरोध किया था। ED ने कहा कि हो सकता है कि जैकलीन ने सबूतों से छेड़छाड़ की हो, वो विदेश भाग भी सकती हैं। वहीं, जैकलीन के वकील ने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया था।
जैकलीन ने ED पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने फैसले में जैकलीन को विदेश जाने की भी इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि जैकलीन कोर्ट की इजाजत से कुछ दिनों के लिए देश छोड़कर जा सकती हैं, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा के लिए देश छोड़कर नहीं जा सकतीं। अदालत ने अगली तारीख 24 नवंबर तय की है, जब जैकलीन के खिलाफ आरोप तय करने पर बहस की जाएगी।
क्या आरोप है जैकलीन पर?
जैकलीन फर्नांडिस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की करीबी थीं। एक्ट्रेस पर ठगी की रकम से फायदा लेने का आरोप है। ED ने जैकलीन को इस मामले में आरोपी बनाया है। वहीं जैकलीन का कहना है कि वह खुद इस मामले की शिकार हैं। खबरें हैं कि जैकलीन और सुकेश रिलेशनशिप में थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में थे। जैकलीन को खुश करने के लिए सुकेश उन्हें महंगे-महंगे तोहफे देते थे। जैकलीन सुकेश से शादी करने का सपना देख रही थीं।
आपको बता दें, कि सुकेश ने कुछ दिन पहले जेल से जैकलीन को लेटर लिखकर उन्हें बेकसूर बताया था। सुकेश ने लिखा कि जैकलीन उनसे सिर्फ प्यार चाहती थीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने जैकलीन को PMLA के तहत दोषी ठहराया है।