भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का नया सॉन्ग ‘सनक जाता सइया’ रिलीज हो चुका है। गाने में पवन सिंह और हर्षिका पूनिचा की हॉट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस ने फैन्स को क्रेज़ी कर दिया है। यूट्यूब पर गाने को अबतक 4.8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वीडियो में हर्षिका ब्लैक सैटिन नसाड़ी में काफी हॉट लग रही हैं। तो वहीं, पवन सिंह भी ब्लैक कुर्ते पजामे में डैशिंग लग रहे हैं। दोनों के डांस स्टेप भी काफी हॉट हैं। भोजपुरी फैन्स के लिए ये वीडियो एकदम परफेक्ट कहा जा रहा है।
यहाँ देखें वीडियो
पवन सिंह और हर्षिका पूनीचा के इस गीत को याशी फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 4.8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे है।
गौरतलब है कि पवन सिंह इन दिनों अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने को लेकर लगातार लाइमलाइट में हैं लेकिन पवन सिंह ने इस वीडियो से बता दिया है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्रोफेशनल लाइफ में नहीं मिक्स होने देते हैं।