सोनाक्षी की पिछली तीन फिल्में "लाल कप्तान, दबंग 3 और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया" की असफलता के बाद सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर अपने करियर और छवि को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही हैं।

सोनाक्षी ने हाल ही में अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनका ये लुक देख सब हैरान है। कुछ लोग उन्हें मत्स्यांगना कहते हैं, तो कुछ लोग उन्हें सुंदर बता रहें हैं।

हालांकि इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी लुक को डरावना बताया।जिसके बाद एक फैन ने उनके नए लुक पर कमेंट करते हुए लिखा, कौन है ये बूढ़ी दादी? लेकिन आपको बता दें, ये लुक सिर्फ सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्म डबल एक्सएल का है। अब यह देखना होगा कि क्या सोनाक्षी फिल्म रिलीज होने के बाद अपने नए लुक से फिल्म को हिट कर पाती हैं या नहीं।

नए लुक में सब कुछ मैच किया-

इस लुक में सोनाक्षी प्लैटिनम ब्लोंड हेयर में नजर आ रही हैं। एक सुंदर पोशाक पहनी हुई है। कई लोग उनकी तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थकते। सोनाक्षी के इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है। लेकिन हकीकत ये है कि उन्होंने अपने बालों को सिल्वर किया और ड्रेस भी उसी रंग की पहनी।

ड्रेस के साथ उन्होंने हैवी मेकअप और हैवी ज्वैलरी के साथ व्हाइट हेयर विग पहना हुआ है। जो मैच कर रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, नया लुक नहीं बल्कि सिर्फ एक लुक। हालांकि, उन्होंने नए लुक के लिए मेकअप स्टाइल टीम को धन्यवाद भी दिया।

सोनाक्षी की आने वाली फिल्में-

सोनाक्षी को अपनी दो फिल्मों की रिलीज का इंतजार है। एक रितेश देशमुख और साकिब सलीम, काकुड़ा फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म का निर्देशन रॉनी स्क्रूवाला ने किया है। इसके अलावा सोनाक्षी की दूसरी फिल्म डबल एक्सएल है। यह उन युवतियों की कहानी है जो समाज द्वारा निर्धारित सुंदरता के मानकों से भिन्न हैं। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। दोनों फिल्म साल के अंत तक रिलीज होगी।