25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। 'श्री चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट' नाम के एक संगठन ने कहा कि इससे दुनिया भर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने वाले लाखों कायस्थों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। संगठन का कहना है, कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिलना चाहिए।
याचिकाकर्ता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अलावा निर्देशक इंदर कुमार, निर्माता भूषण कुमार और अभिनेता अजय देवगन को भी पक्षकार बनाया है। फिल्म में अजय देवगन ने चित्रगुप्त की भूमिका निभाई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुलप्रीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं।
याचिका में कहा गया है कि फिल्म के ट्रेलर से साफ है कि फ़िल्म में चित्रगुप्तजी को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है और उनका मजाक उड़ाया गया है। ट्रेलर देखने के बाद कंपनी ने निर्माता को पत्र लिखकर ट्रेलर को इंटरनेट से हटाने का अनुरोध किया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न किए जाने की भी मांग रखी है। हालांकि इस बारे में उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
इससे पहले भी अजय देवगन, सिद्धार्थ मलहोत्रा और रकुल प्रीत सिंह स्टारर निर्देशक इंद्र कुमार की फ़िल्म थैंक गॉड के खिलाफ अभिनेता "धर्म का मजाक उड़ाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने" के लिए जौनपुर की एक अदालत में एक कानूनी मामला दायर किया गया था।
वहीं मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी इस संबंध में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर उन्होंने अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' पर बैन लगाने की मांग की थी।
🏏 खेल
थैंक गॉड: भगवान चित्रगुप्त के अपमान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
'थैंक गॉड' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर \,श्री चित्रगुप्त वेलफेयर ट्रस्ट' नाम के एक संगठन ने कहा कि इससे दुनिया भर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने वाले लाखों कायस्थों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। संगठन का कहना है, कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिलना चाहिए।