मध्य प्रदेश का राजधानी भोपाल में पापूर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI ) को लेकर पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। PFI अध्यक्ष अनवर के पिता रियाज सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया इसके बाद ATS को 3 दिन की रिमांड भी मिल गई है।
भोपाल पुलिस ने PFI अध्यक्ष अनवर के पिता रियाज सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि ATS से मिले इनपुट के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी के दौरान PFI के 21 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद, इनमें से 12 सदस्यों पर अवैध गतिविधियों में लिप्त होने का मामला दर्ज किया गया था, जिसे दो दिन पहले अदालत ने बढ़ा दिया था।

जिन गिरफ्तार PFI सदस्यों पर कोर्ट ने धाराएं बढ़ा दी हैं उनमें इंदौर के अब्दुल रऊफ, तौसीफ चीपा, उज्जैन के जुबैर खान, नीमच के मोहम्मद इशाक खान, नीमच के इमरान हुसैन, 12 लोगों में ख्वाजा हुसैन शामिल हैं।

आपको बता दें, कि अनवर पर 10 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी। पुलिस मामले से जुड़ी जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर ATS को सौंप दिया गया है।