प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने देर रात अहमदाबाद के यूएन अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री के जीवन में दुख की इस घड़ी में सियासत के दिग्गजों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।

अनुपम खेर लिखते हैं प्रिय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माता श्री हीराबा जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी और दुखी हूं। उनके लिए आपका प्यार और सम्मान दुनिया के लिए स्पष्ट है। आपके जीवन में उनकी जगह कोई नहीं भर सकता। लेकिन आप भारत माता के लाल हो! आप पर देश की हर मां की कृपा है। मेरी माँ भी है!

अनुपम खेर के अलावा अक्षय कुमार ने लिखा-माँ को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं. भगवान आपको इस दुख को सहने की शक्ति दे  नरेंद्र मोदी जी. ॐ शांति। 

सोनू सूद ने लिखा- आदरणीय मोदी जी, माँ कहीं जाती नहीं है बल्कि कई बार ईश्वर के चरणों में जाकर इसलिए बैठ जाती है कि उनका पुत्र दूसरों के लिए और बेहतर कर सके। माता जी सदैव आपके साथ थी और आपके साथ रहेंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ईश्वर प्रधानमंत्री जी को इस कठिन समय में धैर्य और शांति दे।

 

 

 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की मां को सांस लेने में तकलीफ थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। इससे पहले जब प्रधानमंत्री जब भी अपनी मां से मिलने गए थे तो ढेर सारी यादें लेकर लौटे। मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जब मैं उनसे उनके 100वें जन्मदिन पर मिला, तो उन्होंने एक बात कही जो हमेशा याद रखी जाएगी: बुद्धिमानी से काम लें और पवित्रता के साथ जिएं।'