प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा गुजरात वासियों के लिए काफ़ी ख़ास रहने वाला हैं क्योंकि पीएम मोदी इस दौरान लगभग 29,000 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 29,000 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह दौरा पार्टी के लिए काफ़ी अहम माना जा रहा है.

पीएम मोदी देंगे गुजरात को कई सौगात-

1. अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.

2. पीएम मोदी गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. वंदे भारत एक्सप्रेस और अहमदाबाद मेट्रो में यात्रा भी करेंगे.

3. भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे.

4. साथ ही 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन भी करेंगे. जानकारी के अनुसार, गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है.

5. ड्रीम सिटी के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे.

6. नई ब्रॉड गेज लाइन की आधारशिला रखेंगे, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए अंबाजी की यात्रा करना आसान हो जाएगा.

7. इसके बाद पीएम मोदी अंबाजी मंदिर भी जाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे. साथ ही अहमदाबाद में नवरात्रि उत्सव समारोह में भाग लेंगे.