अभिनेत्री काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और एक व्यक्ति को पीटने का आरोप है। पुलिस ने एक्ट्रेस को रोका तो उन्होंने पुलिस से ही हाथापाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अभिनेत्री को फिलहाल न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
Maharashtra | Actress Kavya Thapar was arrested & sent to judicial custody, on charges of engaging in a scuffle & using abusive language with the police, after she hit a car & injured a person under the influence of alcohol, yesterday morning: Juhu Police
— ANI (@ANI) February 18, 2022
काव्या को मुख्य रूप से साउथ की फिल्मों में देखा जाता है। थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की। वह ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स से स्नातक हैं।
काव्या को पहली बार हिंदी शॉर्ट फिल्म तत्काल में देखा गया था। उन्होंने पतंजलि, मेक माई ट्रिप जैसे कई बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन दिए हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म ई माया पेरेमिटो थी जो 2018 में रिलीज हुई थी। काव्या अपनी हॉट फोटोशूट के लिए जानी जाती हैं। साथ ही उन्हें कई म्यूजिक वीडियो में भी देखा जा चुका है।