शुक्रवार को प्रयागराज में बल्ब भी चोरी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें साफ देखा जा सकता है, कि एक पुलिस वाले ने बल्व निकाला और अपनी जेब में रख लिया। घटना का वीडियो पास ही की एक दुकान में लगे CCTV  कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इलाके के SSP  ने पूरे मामले की जांच CO फूलपुर को सौंपी है। वहीं,  इस मामले में लापरवाही के मामले को देखते हुए इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं बल्ब चोरी करने वाले पुलिसकर्मी राजेश वर्मा का मामले में कहना है, कि जांच शुरू कर दी गई है। सच्चाई जो भी होगी सामने आ ही जाएगी।

वायरल वीडियो फूलपुर थाना क्षेत्र का है। वीडियो 7 अक्टूबर की रात का बताया जा रहा है। इसमें इंस्पेक्टर एक सुनसान जगहपर खड़ा दिखाई दे रहा है। वहां पहुंचते ही सबसे पहले इधर-उधर देखता है। इसके बाद वह बल्ब निकाल कर अपनी जेब में रखता है और चला जाता है। 

वीडियो में दिखाई दे रहे इंस्पेक्टर राजेश वर्मा फूलपुर थाने में तैनात हैं। CO फूलपुर का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर से भी मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। फिलहाल उन्हें दोषी पाए जाने के चलते निलंबित कर दिया गया है।

वहीं मामले में कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है, कि है कि 7 अक्टूबर को फूलपुर में मेला लगा था, जहां इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ड्यूटी पर थे। दूसरी तरफ अंधेरा था। वहां से लोग आ रहे थे। इसलिए उसने बल्ब निकाल कर सड़क की ओर लगा दिया। पुलिस वालों ने कहा कि 50-60 हजार रुपए कमाने वाला शख्स बल्ब चुराएगा? ये पूरी तरह से गलत है।