राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। राज्य  में अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा को भी संबोधित भी करेंगे। राहुल गांधी की इस यात्रा से पहले महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी पर रोक लगाने का फैसला किया गया है। इससे एमपी में सियासत गरमा गई है।

इसी के चलते मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को फोटो खिंचवाना पसंद नहीं है। इस पर बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इस मसले पर और आगे बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। भाजपा सरकार ने महाकाल लोक में कई घोटाले किए हैं। अब इन घोटालों पर पर्दा डालने के लिए ही BJP की सरकार ने फोटोग्राफी को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही इस पर पीसी शर्मा ने कहा कि BJP राहुल गांधी के एमपी दौरे से डरी हुई है।

वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कभी भी फोटो नहीं ली जाती है। कांग्रेस हर चीज का राजनीतिकरण करती है, इसलिए कांग्रेस हर विषय का राजनीतिकरण करती है। गर्भगृह में फोटो लेना पहले से ही प्रतिबंध है, यह कोई नई बात नहीं है। तो वहीं प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाकाल मंदिर में फोटो नहीं लेने का फैसला स्वयं वहां की प्रशासनिक समिति का है। इसका राहुल गांधी के दौरे से कोई लेना-देना नहीं है।