बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा का जन्म 27 अक्टूबर 1976 को हुआ था। पूजा बत्रा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही साथ अपनी खूबसूरती से फैन्स का दिल जीता है। पूजा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। पूजा को बतौर एक्ट्रेस तो खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली लेकिन बतौर मॉडल उन्होंने खूब जलवा बिखेरा है। 46वें जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं पूजा बत्रा से जुड़ी कुछ खास बातें..

पूजा बत्रा ने फिल्म विरासत से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पूजा ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि हिंदी, तमिल, बॉलीवुड और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है। पूजा को बतौर एक्ट्रेस तो बड़ा फेम नहीं मिला है, लेकिन बतौर मॉडल उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। पूजा ने साल 2003 में अमेरिकी बिजनेसमैन सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और उसके बाद अमेरिका में ही बस गई थीं। हालांकि दोनों की शादी लंबे वक्त तक नहीं चल पाई। साल 2012 में पूजा और सोनू का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू चाहते थे कि उनके घर में किलकारी गूंजे लेकिन पूजा ने करियर पर फोकस करना चाहिए और ऐसे में कथित तौर पर इस वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया।

पूजा ने दूसरी शादी नवाब शाह से की और दोनों ने साल 2019 में एक दूसरे को जीवनसाथी चुना। सोशल मीडिया पर पूजा बत्रा और नवाब शाह के फोटोज और वीडियोज खूब वायरल हुए थे। पूजा और नवाब के फोटोज वीडियोज को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्यार दिया था पूजा और नवाब सोशल मीडिया पर अब एक्टिव रहते हैं और खूब फोटोज वीडियोज शेयर करते हैं, जिन्हें फैन्स पसंद करते हैं। पूजा के बोल्ड फोटोज अक्सर वायरल होते हैं।