बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी दी है कि जल्द ही उनका बेबी आने वाला है। साथ ही उन्होंने इस मौके पर एक बेहद खास फोटो भी शेयर की।
आलिया ने इंस्टा पर फोटो शेयर की इस तस्वीर में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुराते हुए नज़र आ रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने सोनोग्राफी मशीन की स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया हुआ है।
फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।' इसके साथ ही आलिया ने दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें शेर और शेरनी अपने बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं।
आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल में शादी की थी। आलिया भट्ट ने जैसे ही यह खुशखबरी दी फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।
आलिया की ननद और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर और फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी पोस्ट पर कमेंट कर दोनों को बधाई दी।
