एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपने परिवार के साथ पहाड़ियों में अपना समय बिता है। वह इस समय पति जीन गुडएनफ और बच्चों जय और जिया के साथ शिमला में है। एक्ट्रेस ने अपने शिमला के घर से तस्वीर पोस्ट की जहाँ उन्होंने पड़ियों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक चूल्हे पर खाना पकाने की कोशिश की। फोटो में प्रीति सलवार सूट में नजर आ रही है। उन्होंने स्वेटर भी पहन रखा है और सिर को दुपट्टे से ढक रखा है। फोटोज में वह चूल्हे के बगल में आग जलाने और खाना पकाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
प्रीति ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, पुरानी यादें फिर से जी रही हूं और नई यादें बना रही हूं. सारा काम पहाड़ी घरों में रसोई से हो रहा है। यहां में आग जलाने और पुराने चूल्हे को इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।
तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद फैंस ने उनकी सादगी पर प्यार बरसाया। उनमें से एक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, यह बिल्कुल सच है मेम पहाड़ी घरों में सब कुछ किचन में ही होता है, आपको इस तरह देखकर बहुत अच्छा लगा। आप दुनिया में हर जगह जाती हैं मेम इससे हमें बहुत गर्व होता है और एक और बात जो मेरे लिए गर्व की बात है वह है सीजेएम शिमला से आपको सुपर जूनियर होना।
एक ने लिखा यह अद्भुत है, सुनहरे वर्षों की सुनहरी यादें वापस लाता है। मैं उन दिनों में से कुछ जी रहा था। प्रीति का जन्म शिमला जिले में हुआ था। वह यूएस में रहती है और हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन के दौरान भारत लौटी है। वह और उनका परिवार शिमला के हटेश्वरी माता मंदिर भी गए थे।