वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के लिए काफी उत्साह दिख रहा था जो फिल्म की रिलीज के बाद कम हो गया है और फिल्म अपेक्षा से भी कम कमाई कर रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

पहले दिन सम्राट पृथ्वीराज ने 10.70 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कार्तिक के पीछे हैं अक्षय कुमार

अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, कार्तिक आर्यन की भुलैया-2 को मात नहीं दे पाई। कार्तिक आर्यन की फिल्म के दो  दिन के कलेक्शन को देखें तो भूल भुलैया-2 ने 14.11 करोड़ के साथ ओपनिंग की और दूसरे दिन 18.34 करोड़ की कमाई की। अक्षय की फिल्म का कलेक्शन दोनों दिन कम रहा है।

कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने मचाई धूम 

सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा और साक्षी तंवर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। सम्राट पृथ्वीराज को 'मेजर' और कमल हासन की 'विक्रम' से कड़ी टक्कर मिल रही है। अब कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने 'सम्राट पृथ्वीराज' की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

Image

सम्राट पृथ्वीराज में पहली बार अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की जोड़ी परदे पर दिखाई दी है। फिल्म का निर्देशन चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है। रिलीज से पहले सम्राट पृथ्वीराज को गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देखा है।