भोपाल: उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत क्षिप्रा नदी के दोनों ओर घाट निर्माण के लिये दस स्थानों पर निजी भूमि का अधिग्रहण लैंड एक्युजीशन एक्ट 2013 के तहत होगा। इसके लिये राज्य शासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। भू-अर्जन के अंतर्गत उज्जैन जिले की तहसील कोठीमहल के ग्राम गोयलाखुर्द में 3.7480 हैक्टयर, ग्राम नानखेड़ा में 2.4893 हैक्टेयर, ग्राम सिकन्दरी में 2.5888 हैक्टैयर, ग्राम जीवनखेड़ी में 2.3128 हैक्टैयर, ग्राम गोठड़ा में 2.6754 हैक्टैयर, तहसील उज्जैन नगर के ग्राम कस्बा उज्जैन में 4.7591 हैक्टैयर, ग्राम भेरुगढ़ में 0.5340 हैक्टैयर, ग्राम भदेड़मयचक में 1.9710 हैक्टैयर, ग्राम मोजमखेड़ी में 0.9135 हैक्टैयर तथा तहसील घट्टिया के ग्राम कमेड में 2.6016 हैक्टैयर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा।