बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पा इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए मां बनीं थी। एक्ट्रेस के घर बेटी का जन्म हुआ। मां बनने के बाद प्रियंका की लाइफ में कई बदलाव आए। अब देसी गर्ल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इस बीच प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना 'ससुराल गेंदा फूल' बज रा है। शेयर किए गए इस वीडियो में प्रियंका ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस वीडियो को मालती की पीछे से शूट किया गया है, जिससे उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। वीडियो में मालती पिंक फ्रॉक और मैचिंग बो हेडबैंड लगाए दिख रही है। एक्ट्रेस मालती को पकड़े हुए है।
वीडियो में प्रियंका बेटी के साथ काफी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं, कैप्शन में उन्होंने लिखा शनिवार की सुबह ऐसी हो...