प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैंस की पसंदीदा जोड़ी हैं। प्रियंका और निक एक दूसरे पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। दुनिया भर के फैंस दोनों की रोमांटिक और मजबूत बॉन्डिंग से हैरान हैं। प्रियंका ने अब एक बार फिर अपने पति निक जोनस पर ढेर सारा प्यार बरसाया है।

प्रियंका की निक के साथ रोमांटिक वेकेशन-
प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफ की हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अब अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर फैंस को स्पेशल ट्रीट दी है।

जी हाँ, प्रियंका इन दिनों पति निक के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। कपल एक दूसरे के साथ खूबसूरत लोकेशन पर इंजॉय रहे है। प्रियंका ने निक के साथ अपने रोमांटिक बीच वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में प्रियंका निक को किस करती नज़र आ रही हैं। दूसरी फ़ोटो में दोनों को याच पर खूबसूरत समय बिताते हुए दिखाया गया है।

निक-प्रियंका की खूबसूरत तस्वीरों पर कमेंट्स की बारिश-
एक वीडियो में प्रियंका को बिकिनी पहने समुद्र में तैरते देखा जा सकता है। प्रियंका और निक का रोमांटिक वेकेशन किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं है।
एक्ट्रेस के पोस्ट को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ कितना अच्छा समय बिता रहे हैं।

प्रियंका के पोस्ट को अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री की तारीफ़ करते नहीं थक रहें है।